भाई दूज सालभर में दो बार आता है। पहला होली के अगले दिन मनाया जाता है, जबकि दूसरा भाई दूज दीपावली के दो दिन बाद आता है। हालांकि शास्त्रों में दीपावली के बाद मनाए जाने वाले भाई दूज का अधिक महत्व है।
रक्षाबंधन की तरह यह त्योहार भी भाई बहन के प्रेम को अभिव्यक्त करता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना करती है, वहीं भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेता है।
इस बार होली भाई दूज 20 मार्च 2022, रविवार को है। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो इस दिन बहन के घर जाकर भोजन करने व तिलक कराने से नरक की यातनाओं से मुक्ति मिलती है तथा सभी कष्टों का निवारण होता है।