गर्मियों के मौसम में अक्सर लड़कियां चेहरे पर पिंपल्स की समस्या के कारण परेशान रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीजन में शरीर से सबसे ज्यादा पसीना निकलता है।
फ्राई, स्पाइसी और मीठे खाने के बाद एक्ने की समस्या होने के सबसे ज्यादा चांस होते हैं। ध्यान रखें की मीठे फलों को बहुत ज्यादा खाने से भी ये परेशानी हो सकती है।
अपने शरीर से गंदगी को दूर करने के लिए कोशिश करें कि आप दिन में दो बार नहाएं। ऐसा करने से आप खुद को बैक्टीरिया से दूर रखते हैं। और ऐसे में फिर एक्ने का होना मुश्किल है।