IPL 2022 Schedule, Time Table, Match List, Group | आईपीएल 2022 शेड्यूल टाइम टेबल, मैच लिस्ट, ग्रुप - अधिक जानकारी चाहते है, तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करे
डेवाल्ड ब्रेविस के आउट होने के बाद 9वें ओवर में जब सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, तो मुंबई इंडियंस की टीम 62/2 के स्कोर के साथ मजबूत स्थिति में थी।
लेकिन रमनदीप भी 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद सूर्य ने उनादकट के साथ मिलकर 41 गेंदों में 72 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
उन्होंने पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 37 गेंदों पर 68 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेल कर टीम को संकट की स्थिति से निकालते हुए 151 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।