सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस एक बार फिर करोडो़ं फैंस की फेवरेट होगी। आइए जानते हैं कि इस बार की आईपीएल के लिए हुई खिलाड़ियों की मेगा नीलामी में उन्होंने किसको-किसको खरीदा।
IPL 2022 Schedule, Time Table, Match List, Group | आईपीएल 2022 शेड्यूल टाइम टेबल, मैच लिस्ट, ग्रुप - अधिक जानकारी चाहते है, तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करे
हालांकि इस बार रोहित शर्मा को भी एक बदली हुई टीम मिलने वाली है। सभी टीमों की तरह इस बार मुंबई के पास भी सिर्फ कुछ ही पुरानी खिलाड़ी होंगे, जिनको रिटेन किया गया है।
मुंबई इंडियंस ने इस बार आईपीएल नीलामी से पहले जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया, उसमें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं उनके कप्तान रोहित शर्मा जिनको 16 करोड़ रुपये की फीस पर बरकरार रखा गया है।
उनके अलावा मुंबई ने भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के धुरंधर ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया है।
आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा गया और अब कैसी दिखती है रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की नई पलटन।
मुंबई इंडियंस ने इस बार की नीलामी में 47.90 करोड़ रुपये खर्च करते हुए 25 खिलाड़ी खरीदे। अब उनके आईपीएल पर्स में सिर्फ 10 लाख रुपये बचे हैं। उनकी टीम में 17 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी हैं।