हर देशवासी प्रतिवर्ष 26 जनवरी (26 January) को पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है। इस खास मौके पर हर साल इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य परेड भी होती है।
शायद आपके मन में ये सवाल आता होगा कि आखिर गणतंत्र दिवस हम 26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं, किसी दूसरे दिन क्यों नहीं। इसके पीछे बहुत ही रोचक इतिहास है।
क्या आप जानते हैं कि आजादी के पहले देश का स्वतंत्रता दिवस किसी और दिन मनाया जाता था। यहां पर हम आपके लिए गणतंत्र दिवस से जुड़ी इस तरह की कुछ रोचक बातें लेकर आए हैं।
26 जनवरी को संविधान लागू करने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि सन् 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की थी।
आम सहमति से इस बात का ऐलान किया गया कि अंग्रेजी सरकार, भारत को 26 जनवरी 1930 तक डोमिनियन स्टेटस का दर्जा दे। इस दिन पहली बार भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था।
26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देने के लिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।