आज हम आपको जिस मल्टीबैगर शेयर (Multibagger share) के बारे में बता रहे हैं उसने महज छह महीने में ही अपने निवेशकों को करोड़पति (Crorepati stock) बनाने का काम किया है।
आप Best Health Insurance Companies in India 2022 | भारत में सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य बीमा कंपनियां 2022 जानकारी पाने के लिंक निचे दी हुई लिंक पर क्लिक करे
इस स्टॉक का नाम है-एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड (Sel Manufacturing Company Ltd)। आज बुधवार को कंपनी के शेयर एनएसई (NSE) पर 4.99 फीसदी की तेजी के साथ 612.95 रुपये पर बंद हुए हैं।
इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 175,028.57 पर्सेंट का जोरदार रिटर्न दिया है। इस साल 2022 में यह शेयर 44.40 रुपये (3 जनवरी 2022) से बढ़कर 612.95 पर पहुंच गया है।
इस दौरान इस शेयर ने 1,280.52 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। एक महीने में यह शेयर 129.01 फीसदी का रिटर्न दिया है। 24 फरवरी 2022 को इस शेयर की कीमत 267. 65 रुपये थी।
टेक्सटाइल कंपनी, Sel Manufacturing Company Ltd के शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने छह माह पहले स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया था तो उसकी रकम आज 17.51 करोड़ रुपये हो गई होती।