साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के हर जगह चर्चे होते हैं। ना सिर्फ रश्मिका की दमदार एक्टिंग बल्कि उनकी खूबसूरती के भी लाखों-करोड़ों दीवाने हैं।
रश्मिका की क्टयूटेनस के आगे फैंस दिल हार बैठते हैं, यही वजह है कि उन्हें नेशनल क्रश का टाइटल दिया गया है। इसके अलावा रश्मिका अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
हाल ही में रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर मजेंटा साड़ी पहने बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। रश्मिका का यह देसी अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वो खुद को तारीफें करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
साथ ही रश्मिका की बोल्ड और कातिलाना अदाएं उनके देसी लुक में भी ग्लैमर ऐड कर रही हैं। रश्मिका ने मजेंटा साड़ी के साथ डिजाइनर बोल्ड ब्लाउज टीमअप किया है।
खास बात है कि रश्मिका के इस क्लासी लुक को कोई भी लड़की या महिला आसानी से कैरी कर सकती है। किसी कैजुअल पार्टी या फंक्शन के लिए यह लुक परफेक्ट साबित हो सकता है।